कौन है अभिनंदन और कैसे एकाएक मीडिया में हीरो बन गए
अभिनंदन ?। लगभग 35 वर्षीय अभिनंदन भारतीय
वायुसेना के विंग कमांडर हैं जो मिग-21 फाइटर प्लेन उड़ाते हैं । 1984 में जन्में अभिनंदन तमिलनाडू राज्य के मूल निवासी हैं
और इनके पिता, दादा व पत्नी भी रिटायर्ड वायुसैनिक हैं । अभिनंदन ने पाकिस्तान के f16 नामक फायटर प्लेन को मार गिराया था जिसे पाकिस्तान ने अमेरिका से खरीदा था
किन्तु अमेरिका ने f16 को इस समझौते के साथ पाक को बेचा था की
पाक इसका इस्तेमाल केवल आतंकी गतिविधियों के विरुद्ध और आंतरिक विद्रोह के खिलाफ ही
करेगा लेकिन पाकिस्तान ने f16 लड़ाकू विमान का प्रयोग भारत के खिलाफ कर दिया। अमरीकी
लड़ाकू विमानों को मार गिराना आसान नहीं
होता है लेकिन अभिनंदन जैसे भारतीय विंग कमांडर ने ऐसा करके पूरी दुनिया में
भारतीय वायुसेना की श्रेष्ठता सिद्ध की है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें